
Hanuman Aarti (Aarti Keeje Hanuman Lala)
आरती कीजै हनुमान लाला
00:0000:00
Hanuman Aarti (Aarti Keeje Hanuman Lala) lyrics
आरती कीजै हनुमान लला की।दुष्ट दलन रघुनाथ कला की॥जाके बल से गिरिवर काँपे।रोग दोष जाके निकट न झाँके॥अंजनि पुत्र महा बलदाई।संतन के प्रभु सदा सहाई॥आरती कीजै हनुमान लला की॥दे बीरा रघुनाथ पठाए।लंका जारि सिया सुधि लाए॥लंका सो कोट समुद्र सी खाई।जात पवनसुत बार न लाई॥आरती कीजै हनुमान लला की॥लंका जारि असुर संहारे।सियारामजी के काज सवारे॥लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे।आनि संजीवन प्राण उबारे॥आरती कीजै हनुमान लला की॥पैठि पाताल तोरि जमकारे।अहिरावण की भुजा उखारे॥बाएँ भुजा असुरदल मारे।दाहिने भुजा संतजन तारे॥आरती कीजै हनुमान लला की॥सुर नर मुनि आरती उतारें।जय जय जय हनुमान उचारें॥कंचन थार कपूर लौ छाई।आरती करत अंजना माई॥जो हनुमानजी की आरती गावै।बसि बैकुण्ठ परम पद पावै॥आरती कीजै हनुमान लला की॥





